रविवार, 27 जुलाई 2014

इन्तहा इंतज़ार की

इन्तहा इंतज़ार की 



दो आँखों की बेकरारी कर रही है किसी का इंतज़ार 
ये बिखरा हुआ सन्नाटा उसको कर रहा है बेकरार 
उसके कदमो की आहट सुनने को है बेताब 
वो है उसका नूरे नजर ,गुले-गुलजार, आफताब
जाने कब हो गया अचानक वो ओझल
 इन्तजार का एक एक पल  अब लगता है बोझल
आँगन में लगे पेड़ पर पतझड़ के बाद आई बहार
 उसकेजीवन में ना आया पतझड़ ,सावन ,वसन्त. बहार
वो आएगा एक दिन  जरूर यही है उसका विश्वास
इन्तजार में जी रही, उसके जीवन की यही है सबसे बड़ी आस
जीवन के प्रत्तेक लम्हे  में है सिर्फ उसी का  इन्तजार
सब कुछ भूल गई है, जोगन की तरह बस याद है उसका प्यार
याद मेंउसकी तड़प तड़प के होती जा रही है वो बाबरी
रो रो के बेहाल हो गई उसकी दो आँखे कजरारी
जान से भी ज्यादा जिसको प्यार करती है वो बेइन्तहा 
अब तो उसके इन्तजार की हो गई है इन्तहा
उसकी आशा का दीपक भी अब टिमटिमा रहा है 
पर ये सन्नाटा और क्यों गहराता जा रहा है 
ये सन्नाटा और क्यों गहराता जा रहा है?












मंगलवार, 22 जुलाई 2014

आया सावन झूम के

आया सावन झूम के 


जब ठंडी हवाओं के झोंके चलने लगे 
मिटटी की सोंधी सोंधी खुसबू महकने लगे 
पेड़ पोधे जब ख़ुशी से झूमने लगे 
चारों तरफ हरियाली छाने लगे 
   रिमझिम फुआरें तन मन को भिगाने लगे 
प्रियतम की जब मीठी मीठी याद सताने लगे 

तो समझो आया सावन झूमके 

जब मीठे मीठे अरमान जगाने लगे 
दिल प्यारे प्यारे गीत गुनगुनाने लगे 
चूड़ी ,बिंदिया,कंगना सजने लगे 
पेड़ों पर झूले पडकर पेंग चढ़ने लगे
मौसम में चारों तरफ मदहोशी छाने लगे 
                 पानी की नन्ही नन्ही बूंदे पत्तों पर झिलमिलाने लगे 

तो समझो आया सावन झूम के 

पपीहा पीहू पीहू कर बुलाने लगे 
कोयल कूहू कूहू कर गीत गाने लगे 
रिमझिम के गीत सावन गुनगुनाने लगे 
तन मन मयूर बन आँगन में नाचने लगे 
रेशमी हवाओं के झोंके दिलों को गुदगुदाने लगे 
 धानी चुनरियाँ हवाओं में लहराने लगे 

तो समझो आया सावन झूमके