रविवार, 19 अगस्त 2012

देखो चाँद आया

                                                       मेरे सारे ब्लोगर्स साथियों को ईद -मुबारक


देखो चाँद आया 




देखो चाँद आया 
ईद का चाँद निकल आया
सब तरफ खुशियों का उल्लास छाया 
ईद मुबारक -ईद मुबारक का शोर गरमाया    
मुसलमान भाई आपस में गले मिल रहे हैं 
एक दुसरे की  दुआ -क़ुबूल कर रहे हैं

बिना पानी -बिना खाने के रोजा रखते हैं 
एक महीने कठिन तपस्या करते हैं 
रमजान के पवित्र महीने में खुदा की इबादत करते हैं
तो अल्लाह-ताला भी इन पर पूरी नजरें इंनायत रखते हैं 
ईद के दिन हजारों की संख्या में जामा मस्जिद में इकट्ठा होते हैं 


और सफेद कपड़ों में एक साथ नमाज अदा करते हैं 
उस समय जब सब साथ साथ उठते हैं ,बैठते हैं, झुकते हैं  
तो सब एक सूत्र में बंधे शांति के दूत नजर आते हैं 
वो द्रश्य इतना नयनाभिराम होता है की    
आँखों में शान्ति और सुकून भर जाता है 
हिन्दू भाई भी अपने मुसलमान भाइयों के लिए ईद की दावत रखते हैं 
और सब साथ मिलकर खाते -पीते ईद की खुशियाँ मनाते  हैं 
 कुछ स्वार्थी और लालची लोग अपने स्वार्थ के लिए इन भाइयों को आपस में लड़वाते हैं 
और उन्हें धर्म के नाम पर उकसाकर इस देश की शान्ति भंग करवाते हैं 
अब हमको ये समझना है कि रमजान मे "राम" है और दीवाली में भी है "अली "
इसीलिए अब हमें किसी के भी कहने पर नहीं लेना है एक दुसरे की बलि 
सारे मुल्कों को रखना है आपस में भाईचारा 
अब रहेगा सदा यही मकसद हमारा 
सारी दुनिया में अमन -चैन कायम रखना है 
इस खूबसूरत दुनिया का विनाश नहीं करना हैं 


HAPPY - EID 
 


मंगलवार, 14 अगस्त 2012

स्वतन्त्रता दिवस

 

स्वतन्त्रता दिवस 


65वर्ष पूरे हुए हमें स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए 
हम  खुश हैं की हम स्वतंत्र हुए 
हम स्वतंत्र हुए महंगाई .चोरबाजारी 
भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ाने को 
हम स्वतंत्र हुए देश का  काला धन 
देश से बाहर जमा करवाने को 
हम स्वतंत्र हुए अपने  ही देश के किसानो को 
आत्महत्या करवाने को 
हम स्वतंत्र हुए अपने ही देश की  औरतों को  सरेआम
 बेइज्जत करके अपनी मर्दानगी दिखाने को 
हम स्वतंत्र हुए राजनीति के नाम पर अपने ही 
देश की इज्ज़त उछालने को 
हम स्वतंत्र हुए अपने देश की सता          
  गुण्डे ,मवालिओं ,लूटेरों को सोंपने को 
हम स्वतंत्र हुए देश के शहीदों द्वारा दी गई 
अपने प्राणों की कूर्बानी  ब्यर्थ करने को  
फिर भी हम खुश हैं कि हम स्वतंत्र  हुए 
हम स्वतंत्र हैं ,हम स्वतंत्र हैं 
यह कहकर अपने दिल को समझा  रहे हैं  
हर स्वतंत्रता  दिवस पर खुशियाँ मना रहे हें  
अपनी ही  बर्बादी का  जश्न मना कर 
दुनिया को दिखा रहे हैं 
अपने दर्दों गम की श्याही को अपनी खुशियों 
में  छूपा रहे हैं 
काश हम अंग्रेजों की गुलामी से  स्वतंत्र ही ना होते  
 तो अपनो के द्वारा अपने ही देश मे परतंत्र ना होते 
 वाह भारतवासी तेरी  सहनशक्ति का जबाब  नहीं 
जबकि तेरी  जान की कीमत इस देश में कुछ भी नहीं 
हे !भारतवासी तुझे सलाम  है । 
हे !भारतमाता तुझे सलाम है 
    . 

शनिवार, 11 अगस्त 2012

सुरक्षा नारी की

सुरक्षा नारी की

इंसान नहीं कोई वस्तु है वो
किसी भी सामान से बहुत सस्ती है वो
कैसे भी किसी ने भी उसका उपयोग किया
जिसने चाहा जब चाहा उसको बेइज्जत किया
बेइज्जत होकर भी अपना ही चेहरा छुपाती है वो      
अपनों से भी सहानुभूति की जगह दुत्कारी जाती है वो
कोई और अपराध में अपराधी अपना मुंह छुपाता है
ये ऐसा अपराध है इसमें सहनेवाला ही अपना सिर झुकाता है
आज नई सदी में नारी कहीं भी सुरक्षित नहीं है
उसकी इज्जत की कोई कीमत नहीं हैं
छोटी बच्ची हो या बूढी औरत सबको हवश के 
शिकार बना रहे हैं 
पुरुष इंसान नहीं वासना के पुजारी बन हैवान हो रहे हैं  
जिस देश में बच्चियों और औरत को देवी का दर्जा दिया जाता है   
उसी देश में उनके साथ इतना घ्रणित कर्म किया जाता है 
उनके कपडे ,पहनावे ,रहन -सहन को दोष दे रहे हैं 
अपनी गन्दी मानसिक सोच को नहीं बदल रहे हैं    
कोई सरकार कोई कानून इस जुर्म को नहीं रोक पा रहा है 
दिन -प्रतिदिन ये घ्रणित जुर्म बढ़ता जा रहा है 
हम औरतों को ही एकजूट होकर इसके खिलाफ लड़ना होगा 
और अपने को इस शारीरिक और  मानसिक यंत्रणा से बचाना होगा 
कुछ आदमी अपनी ताकत का नाजायज फायदा उठा रहे हैं  
औरतें भी इंसान हैं ये समझ नहीं पा रहे हैं 
जिस दिन औरत ने सच मे दुर्गा माँ का रूप रखा 
एक भी राक्षस इस धरती पर नहीं बच पायेगा 
पापियों अपने पापों को इतना मत बढाओ 
उसके सोये हुए कोप को मत जगाओ 
नहीं तो इस दुनिया का हो जाएगा नाश 

हर तरफ होगा सिर्फ विनाश ही विनाश 







 



   

गुरुवार, 9 अगस्त 2012

Choti Choti Gaiya Chote Chote Gwal (Shri Krishna Bhajan)



मेरे सारे ब्लोगर साथियों को जन्माष्टमी पर्व की बहुत बहुत  शुभकामनायें