मंगलवार, 28 फ़रवरी 2012

होली आई  रे  

फागुनी बयार चलने लगी है 
फागुन ऋतू आई है 
मोसम सुहाना होने लगा है 
डेसू के फूलों की लालिमा छाई है         
प्रेमियों के अरमान मचलने लगे हैं 
वैवाहिक जोड़े भी नए रंग में रंगने लगे हैं
सबपे प्रेम रंग छाने लगा है
भवंरा भी फूलों पर मंडराने लगा है
चारों तरफ मस्ती सी  छाई है
लगता है नजदीक ही होली आई है
रंग ,गुलाल उड़ने लगे हैं
ढोल नगाड़े बजने लगे हैं
ठंडाई,गुझिया ,मिठाई बनने लगीं हैं 

घर घर में खुशियाँ मनने लगी हैं
                           चारों और उल्लास ,उमंग छाया है            
                       क्योंकि होली जैसा प्यारा त्यौहार आया है 
                                सारे गम और परेशानियां भूल जाओ 
                             इस रंगों के त्यौहार में खो जाओ 
                              दुश्मन को भी दोस्त बनाओ
                           प्यार से रंग लगाकर गले लगाओ 
ये त्यौहार ही हमारी भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं
इसीलिए ये हमारे दिल के बहुत करीब हैं
जो प्यार और अपनापन की सीख सिखाते हैं 
दुश्मन को भी दोस्त और परायों को भी अपना बनाते हैं 
हमें इन्हें ख़त्म नहीं होने देना है 
गर्व से इसके बारे में नई पीढ़ी को बताना है     

Happy holi 


      

9 टिप्‍पणियां:

Rajesh Kumari ने कहा…

vaah prerna ji holi ka rang to aapne bikher diya is rang birangi prastuti me.

amrendra "amar" ने कहा…

Aapko Holi Ki Bahut Bahut Shubkamanye
Rang Birangi sunder prastuti ke liye bahut bahut badhai

Asha Lata Saxena ने कहा…

मावे की गुजिया देख मुंह में पानी आरहा है अभी से |अच्छी रचना |
बहुत बहुत बधाई |
आशा

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

होली की बहार
सुंदर फुहार
गुंझियों का स्वाद
ले आया मीठी याद ॥

होली की शुभकामनायें

दिलबागसिंह विर्क ने कहा…

रंगो और गुझिया की याद दिलाती पोस्ट

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा…

होलीमय इस सुंदर रचना के लिए बधाई,...
प्रेरणा जी,पहली बार आपके पोस्ट आना सार्थक रहा,..आपका समर्थक बन गया हूँ आप भी बने तो मुझे खुशी होगी,.ताकि शीघ्र एक दूसरे पोस्ट पर पहुचने में आसानी रहगी,..आभार

WELCOME TO MY NEW POST ...काव्यान्जलि ...होली में...
NEW POST ...फुहार....: फागुन लहराया...

मनोज कुमार ने कहा…

अब तो फगुआहट छा ही गया है।

Dr. sandhya tiwari ने कहा…

पूरी होली की तयारी है प्रेरणा जी ---------मैं भी शामिल हूँ |

Kailash Sharma ने कहा…

वाह! अभी से होली का रंग छा गया..सार्थक सन्देश देती बहुत रंगमयी रचना...होली की हार्दिक शुभकामनायें!